बरेली

बैतूल हमलापुर सुभाष वार्ड में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई

खबर प्रकाशित होने के बाद तहसीलदार ने लिया संज्ञान

खबर का असर 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। शहर के हमलापुर स्थित सुभाष वार्ड में लंबे समय से चल रहे अतिक्रमण के मामले में आखिरकार प्रशासन हरकत में आया और आज तहसीलदार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर क्षेत्रवासियों ने लगातार शिकायतें की थीं और हाल ही में इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया।
जानकारी के अनुसार सुभाष वार्ड की खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य कर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत सामने आई थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी। मामले के सार्वजनिक होने और खबर प्रकाशित होने के बाद तहसीलदार ने राजस्व अमले को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया और आज कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग का अमला मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने संबंधित स्थल का निरीक्षण कर अतिक्रमण की पुष्टि की और नियमानुसार उसे हटाने की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी रही और लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि इसी तरह शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होती रहे तो अवैध कब्जों पर रोक लगाई जा सकती है।
बताया जा रहा है कि प्रशासन अब इस क्षेत्र की अन्य विवादित और अतिक्रमित जमीनों की भी जांच कर सकता है, ताकि भविष्य में सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे न हो सकें। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि सुभाष वार्ड सहित शहर के अन्य इलाकों में भी अतिक्रमण के मामलों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button