गोड्डा

महागामा में ‘ओझा-गुनी’ के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला

24 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। महागामा थाना क्षेत्र में ओझा-गुनी के नाम पर एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक टोटो और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को बिहार के सनोखर थाना क्षेत्र की एक महिला महागामा थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि लौगांय गांव निवासी मो. अकरम ने अपने 5-6 साथियों के साथ मिलकर खोया हुआ मोबाइल ओझा-गुनी के जरिए खोजने का झांसा दिया और उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पहले मुख्य आरोपी मो. अकरम को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही और पूछताछ के आधार पर चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में मो. अकरम (19), नुर नबी (35), मो. युसुफ (22), मो. आसीफ (21) और खुर्शीद आलम (23) शामिल हैं। सभी आरोपी महागामा थाना क्षेत्र के लौगांय गांव के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक टोटो और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, हनवारा थाना के ध्रुव कुमार, ललमटिया थाना के रोशन कुमार, महागामा थाना के दरोगा राय, युगेश्वर उरांव, बिनय कच्छप, खालीद अहमद, निर्मल कुमार पांडेय, अनोद कुमार सहित थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button