झुंझुनू

भामाशाह ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के चारावास गांव के सरपंच प्रतिनिधि हरिसिंह माठ द्वारा निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 1.11 लाख रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूबे. विजय सिंह, सचिव पोकरमल एवं आशीष कुमार ने तेजा भक्त सरपंच प्रतिनिधि हरिसिंह माठ को तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ की तरफ से सूबेदार रामवतार ने सरपंच प्रतिनिधि हरिसिंह माठ का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें आम जनता का तन-मन-धन से अच्छा  सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button