संभल के शेरपुर ग्राम पंचायत में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
प्रधान प्रतिनिधि बोले 15 दिन पहले कराई गई थी नालियों की सफाई जल्द होगा समस्या का समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत शेरपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क और गलियों में पानी भर जाने से ग्रामीणों राहगीरों और क्षेत्र में आने वाले लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है बरसात के मौसम में शहरों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल निकासी की समस्या सामने आ रही है। शेरपुर ग्राम पंचायत में भी कई स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि ग्राम पंचायत प्रशासन का कहना है कि बारिश से पहले जलभराव की समस्या से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां की गई थीं प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अली सेट एवं उनके पुत्र मोहम्मद दानिश ने बताया कि लगभग 15 दिन पूर्व जेसीबी मशीन की सहायता से गांव की नालियों और जल निकासी मार्गों की विशेष सफाई कराई गई थी ताकि बरसात के दौरान ग्रामीणों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। लेकिन लगातार और तेज बारिश के कारण पानी सड़कों पर जमा हो गया ग्राम पंचायत सचिव अंकित गौतम के साथ प्रधान प्रतिनिधि ने जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि जहां जहां पानी निकासी में बाधा आ रही है वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा




