भरत पुर

जनजातीय मंत्रालय के उप सचिव करेंगे वैर आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा।

जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रहेंगे उपस्थित।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भरतपुर,वैर। जनजातीय मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव जफर मलिक (आईएएस) द्वारा वैर आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक शनिवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। जिसमें वैर उपखंड क्षेत्र में आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
बैठक के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत सुविधाओं, पेयजल, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य प्रमुख विभागों की योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्य आधारित उपलब्धियों तथा आमजन तक लाभ पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button