गाजियाबाद
लोनी बॉर्डर स्थित कंगारू क्लब में अवैध गतिविधियों की जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
लोनी, गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा गाजियाबाद के जिला मीडिया प्रभारी मोहित सेन ने लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मीनाक्षी सिनेमा हॉल के ऊपर संचालित कंगारू क्लब में चल रही अवैध गतिविधियों की जांच एवं दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरी, लोनी को एक शिकायत-पत्र सौंपा है जिसमें पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा क्लब का औचक निरीक्षण करने की मांग की है।
शिकायत में मोहित सेन का आरोप है कि उक्त क्लब बिना आवश्यक अनुमति, एनओसी के संचालित किया जा रहा है। क्लब में हुक्का बार, शराब परोसने, मादक पदार्थों के सेवन, कैबरे डांस तथा अन्य अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें लगातार स्थानीय नागरिकों एवं समाजसेवियों द्वारा समय समय पर की गई हैं, लेकिन कोई क्लब के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई । जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल लगातार प्रभावित हो रहा है।
शिकायत-पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी इस क्लब से संबंधित कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके वावजूद भी क्लब के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई


