भरत पुर

अवैध रूप से नियम विरूद्ध संचालित क्रेशरों को बन्द करवाने और नियमानुसार कार्रवाही करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

भुसावर- उपखण्ड भुसावर के गॉव घाटरी निवासी ग्रामीणों ने सांसद संजना जाटव से मुलाकात कर अवैध रूप से नियम विरूद्ध संचालित क्रेशरों को बन्द करवाने और नियमानुसार कार्रवाही करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार घाटरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने सांसद संजना जाटव को दिये गये ज्ञापन में बताया कि घाटरी कारवान क्रेशर जोन क्षेत्र में विगत कई बर्षो से दो दर्जन से अधिक क्रेशरें अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। तत्कालीन जिला कलक्टर के आदेश पर तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने भी जांच में इन्हंे अनियमित मानते हुए उच्च अधिकारियों को भूमि रूपांतरण को निरस्त करने को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। वहीं ग्रामीणों ने विभिन्न बिन्दुओं को बताते हुए ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से भी सांसद संजना जाटव को अवगत करवाया। जिस पर सांसद जाटव ने राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर कार्रवाही को लेकर मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button