नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
चौसाना। शासन की महत्तवकांक्षी वृक्षारोपण महाअभियान के अन्तर्गत खोखरी नदी पर रविवार को जिलाधिकारी सहित जिले के तमाम अधिकारी सकौती में जुटेंगे एंव खोखरी नदी के किनारे पौधों को रोपित करेगे। इसके लिए एसडीएम ऊन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व वन विभाग के अधिकारियों के संग स्थलीय निरीक्षण किया। बता दें कि खोखरी नदी के जीर्णाेद्वार को पिछले एक महीने से कार्य चल रहा है।
शनिवार को उपजिलाधिकारी ऊन विनय भदौरिया ने राजस्व विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ सकौती क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पौधरोपण स्थल, गड्ढों की तैयारी, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि खोखरी नदी के जीर्णाेद्धार एवं पुनर्जीवन का कार्य पिछले लगभग दो माह से लगातार चल रहा है। नदी की सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा जलधारा को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के बीच अब नदी किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इससे नदी का पर्यावरणीय संरक्षण होगा, भूजल स्तर में सुधार आएगा तथा क्षेत्र की हरित संपदा भी बढ़ेगी।
इस दौरानं वन विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, जीरामजी, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। विभिन्न विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण एवं उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।