भरत पुर
राजस्थान सरकार के ’’हरियालो राजस्थान अभियान’’ के तहत थाना भुसावर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – राजस्थान सरकार के ’’हरियालो राजस्थान अभियान’’ के तहत थाना भुसावर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए गए तथा सभी पुलिसकर्मियों ने उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।



