रामपुर शाहबाद
शांति समिति की बैठक में त्योहार सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों और संभ्रांत लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। बैठक में शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान मोतीपुरा के ग्राम प्रधान सतीश कुमार, इंजमाम उल हक, एहसान, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
