‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान का दिखा असर, 296 बिना हेलमेट चालक पकड़े गए
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
शामली। सड़क सुरक्षा को लेकर शामली यातायात पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई। “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के तहत जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान में नियम तोड़ने वाले 380 वाहन चालकों के चालान किए गए।
इनमें 296 बिना हेलमेट वाहन चालक शामिल रहे। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों से भी बिना हेलमेट पेट्रोल न देने की अपील की और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।