गोड्डा

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत महागामा अनुमंडल में मतदान केंद्रवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अनुमंडल कार्यालय, महागामा के सभा कक्ष में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, महागामा आलोक वरण केसरी की अध्यक्षता में सभी AERO एवं BLO Supervisor के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रपत्र के वितरण एवं प्राप्त प्रपत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि की मतदान केंद्रवार विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र की प्रगति का बारीकी से मूल्यांकन करते हुए अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले केंद्रों की पहचान की गई तथा संबंधित बीएलओ व सुपरवाइजर एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए तथा भरे हुए प्रपत्रों की प्रविष्टि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक में यह निर्देशित किया गया कि बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करते हुए ऐसे मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करें जिनके गणना प्रपत्र अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान ऑनलाइन प्रविष्टि की गुणवत्ता, दस्तावेजों की शुद्धता एवं समयबद्ध अपलोडिंग पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा तकनीकी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित AERO एवं वरीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उसका शीघ्र समाधान करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप संपन्न हो सके। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम त्रुटिरहित मतदाता सूची में सम्मिलित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी BLO Supervisor एवं संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय, नियमित अनुश्रवण तथा सतत क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, मतदान केंद्रवार उपलब्धियों, लंबित कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button