शामली
कांधला पुलिस का नशे के कारोबार पर सबसे बड़ा प्रहार, 500 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
"ऑपरेशन सवेरा" के तहत बड़ी कार्रवाई, पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
कांधला। जनपद शामली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 500 ग्राम अवैध चरस के साथ एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह केवल गिरफ्तारी नहीं बल्कि जिले में नशे के अवैध कारोबार की कमर तोड़ने की दिशा में अहम कदम है।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में हुई कार्रवाई में कलीम पुत्र इस्तकार निवासी सलैमपुर रोड, शामली को दबोचा गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।