
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कोलकाता । कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चौमाथा,मध्यमग्राम में मुख्य चौराहे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रीतम दासगुप्ता (अध्यक्ष INTUC उत्तर 24 परगना ज़िला ) नें बताया कि साल 1993 में, वामपंथी सरकार के आदेश पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने यूथ कांग्रेस के 13 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी। दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए पिछले 15 वर्षों से ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी और अन्य नेताओं के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस इस कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही थी। लेकिन अब प्रदेश में भाजपा सरकार आने से यह कार्यक्रम संपन्न होने की शंका के चलते कार्यकर्ताओं को तैयार करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया उन्होंने बताया कि आने वाली 21जुलाई को शहीद मीनार मैदान में होने वाली विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सजल डे, (आयोजन सचिव) पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस; पूजा रॉय चौधरी, महासचिव, गोपाल मंडल, अध्यक्ष, ज़िला कांग्रेस सेवा दल के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।




