बरेली

IAS बनकर शादी कर 40 लाख मांगने वाली महिला गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। थाना फरीदपुर पुलिस ने IAS बताकर धोखे से शादी कर 40 लाख रुपये मांगने वाली महिला को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 27.06.2026 को वादी  अभिषेक पुत्र बृजेश कुमार निवासी ग्राम पचौमी थाना फरीदपुर ने तहरीर दी थी। आरोप है कि साधना पुत्री नरेन्द्र पाल सिंह व उसके परिजन नरेन्द्र पाल सिंह, सूर्यप्रताप व राजेन्द्र मामा निवासी ग्राम सतेती पट्टी इच्छा थाना बिलसी जिला बदायूं ने खुद को IAS बताकर वादी से धोखे से शादी की।
आरोपियों ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर धमकी देकर 40 लाख रुपये की मांग की। इस मामले में मु0अ0सं0 479/2026 धारा 109(1)/308(4)/318(2)/204 बीएनएस व 66 D आईटी एक्ट पंजीकृत हुआ था। फरीदपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित महिला अभियुक्ता साधना पुत्री नरेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम सतेती थाना बिलसी जिला बदायूं को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर अभियुक्ता को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button