धनबाद

बीसीसीएल द्वारा मुराईडीह कोलयरी में लोकल सेल डीओ ऑफर नही देने के विरोध में मजदूरों ने किया प्रदर्शन

 कोलयरी का काम कराया ठप,तीन महीने से डीओ नही देने से मजदूरों के सामने आई बेरोजगारी की समस्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
धनबाद। धनबाद जिले के बीसीसीएल बरोरा एरिया वन मुराईडीह कोलयरी का काम असंगठित मजदूरों ने बन्द कर दिया है।पिछले तीन महीने से लोकल सेल डीओ ऑफर कोयला बीसीसीएल द्वारा नही देने से मजदूरों में गुस्सा है।मुराईडीह कोलयरी में सेकड़ो मजदूर लोकल सेल कोयला पर निर्भर है।ट्रक में कोयला लोडिंग से ही मजदूरों के परिवार का भरण पोषण होता है।लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन लोकल सेल में डीओ कोयला ऑफर नही दे रही है।
मुराईडीह कोलयरी के मजदूरों ने काटा घर के समीप बीसीसीएल के लोकल सेल कोयला डीओ नही देने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कोलयरी के काम को ठप करा दिया है।
वही लोकल सेल मजदूरों के अध्यक्ष ने कहा कि तीन महीने से कोयला ऑफर बीसीसीएल मुराईडीह कोलयरी में नही दे रही।लोकल सेल कोयला लोडिंग में लगे सेकड़ो मजदूरों के सामने बेरोजगारी की समस्या आ गई है।बीसीसीएल रैक के माध्यम से कोयला भेज रही।लेकिन असंगठित मजदूरों के प्रति कोई ध्यान नही है।जब तक माँग पूरा नही होगा कोलयरी का काम बंद रखेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button