
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड (यूपी) – हापुड़ में दबंगों ने सरेआम युवक को घेरकर किया जानलेवा हमला करते हुए लोहे के कड़े और धारदार हथियारों से जमकर पीटा गया । इस जानलेवा हमले का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है । जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर सीओ सिटी अनीता चौहान के आदेश के बाद हापुड नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है ।
जानकारी के अनुसार , हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में आए कुछ दबंग युवकों ने एक युवक को सरेआम घेरकर जानलेवा हमला कर दिया । लोहे के कड़ों और धारदार हथियारों से युवक को बुरी तरह पीटा गया । मारपीट और हमले की इस घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है, जिसमें पूरी घटना साफ नजर आ रही है। सीसीटीवी की वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक व्यक्ति को घेर लेते हैं और फिर अचानक उस पर लाठियों और धारदार हथियारों से लगातार हमला करते हुए पिटाई करने लगते हैं। युवक बचने की कोशिश करता दिख रहा है, लेकिन पिटाई करने वाले युवकों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह बच नहीं पा रहा है ।
इस मामले की शिकायत सीओ सिटी अनीता चौहान से करने के बाद पीड़ित की तहरीर पर हापुड नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
पीड़ित दीपक ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि , प्रार्थी की मोबाईल दुकान मोहल्ला हरद्वारीनगर में है । दिनांक 12./07/2026 को समह 9 बजे सुबह मेरी दुकान पर सोरभ सचिन राहुल पुत्र गण मनोज प्रधान तथा आयुष पुत्र अगपाल निवासी गण महोल हरुदुवारी नगर थाना हापुड नगर जिला हापुड आये तथा मेरी मोबाईल शॉप पर एक राय होकर बिना किसी बात के मुझे पीटने लगे जिससे मुझे सिर , चेहरे पर व पसली मे गंभीर चोट आयी है। जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये ।
सी ओ सिटी अनीता चौहान ने बताया कि, कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई की है । मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है ।जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



