
छात्र-छात्राओं ने बेबाक तरीके से विभिन्न संसदीय और लोकतांत्रिक मुद्दों पर रखे विचार
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : शहर के समीपवर्ती गांव रसगन में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रसगन में लोकतंत्र की सीख अब किताबों तक सीमित नहीं रही, बल्कि विद्यालयों में भी इसे व्यवहारिक रूप से सिखाया जा रहा है। ऐसा ही प्रेरणादायक आयोजन देखने को मिला खैरथल के समीपवर्ती गांव रसगण के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में, जहां शनिवार को बाल संसद का चुनाव पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बाल संसद चुनाव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने बेबाक तरीके से विभिन्न संसदीय और लोकतांत्रिक मुद्दों पर अपने विचार भी रखे। विद्यालय के प्राचार्य रामानंद चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि बाल संसद चुनाव के संपूर्ण कार्यक्रम की जिम्मेदारी व्याख्याता सतीश कुमार ने निभाई तथा पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। उन्होंने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, मंच पर बोलने का आत्मविश्वास, वाद-विवाद की कला और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने व्यवस्थाएं बनाए रखने में सहयोग किया। इस अवसर पर उपसरपंच देवेंद्र यादव,अमीलाल जाटव,पत्रकार विजय सिंह, सम्माननीय नारी शक्ति, उपप्राचार्य राकेश श्रीवास्तव, व्याख्याता हर्ष भारद्वाज,नवदीप , व अध्यापक फूल सिंह ,महेश कुमार,आशा कुमारी,राकेश चौधरी,सुनील,अशोक कुमार,संजय,अजय, संकेतआ यादव,मनोज,महिमा यादव मनीष कुमार, राजेश कुमार आर्य सहित अभिभावक गण और सभी विद्यार्थियों व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पद स्थानांतरण होने वाले अध्यापकों का विदाई समारोह भी मनाया गया ।
