पाकुड़

पाकुड़ के 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा

Jharkhand Regional Worker Competitive Examination concluded peacefully at 15 centers in Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) रांची द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रविवार को पाकुड़ जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए थे। जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे दिन परीक्षा की सतत मॉनिटरिंग की गई तथा प्रत्येक पाली से पहले और बाद में सभी केंद्राधीक्षकों से रिपोर्ट प्राप्त की गई। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 6,000 अभ्यर्थियों में से 1,179 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 4,821 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली (11:30 बजे से 1:30 बजे) में भी उपस्थिति का आंकड़ा लगभग समान रहा। वहीं तीसरी और अंतिम पाली (3:30 बजे से 5:30 बजे) में 6,000 अभ्यर्थियों में से 1,178 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 4,822 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। प्रत्येक पाली शुरू होने से पहले सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की उपलब्धता, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की पुष्टि की गई। परीक्षा समाप्ति के बाद सभी केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट में कहीं से भी कदाचार, अव्यवस्था या किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिला प्रशासन ने बताया कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, गोपनीयता और निष्पक्षता के साथ किया गया। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों तथा अन्य प्रशासनिक कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button