
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। पुलिस थाना किशनगढ़बास में सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक एवं आम नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक खैरथल-तिजारा भूपेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में हुआ।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नेहा मीणा ने की। इस दौरान लगभग 95 से 100 सीएलजी सदस्यों एवं नागरिकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने साइबर अपराध, सामान्य अपराध, यातायात नियम, महिला सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई।
बैठक में वृत्ताधिकारी ललित सिंह आरपीएस, पुलिस निरीक्षक बनवारी लाल मीणा सहित थाना पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।
