कानपुर
खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक रमिंदर सिंह (सोनू रेखी) ने विद्यालय से जुड़े प्रकरण में उनके पक्ष में आए फैसले की विस्तृत जानकारी दी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कानपुर : गोविंद नगर स्थित रविवार को एक होटल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक रमिंदर सिंह (सोनू रेखी) ने विद्यालय से जुड़े प्रकरण में उनके पक्ष में आए फैसले की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने इस निर्णय को सत्य, ईमानदारी और न्याय की बड़ी जीत बताया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके विरुद्ध द्वेष भावना से लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार साबित हुए हैं और अब सच्चाई सबके सामने आ गई है रमिंदर सिंह ने बताया कि संस्था की गरिमा, पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उन्होंने कॉलेज में पूर्व में हुई कथित फर्जी नियुक्तियों के मामलों को पूरी प्रखरता से उठाया था उन्होंने संबंधित उच्चाधिकारियों से इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराने के लिए लगातार शिकायतें भी दर्ज कराई थीं उनका कहना है कि इस सुधारवादी कदम के बाद कुछ विरोधी और संस्था विरोधी तत्व उनसे व्यक्तिगत रंजिश रखने लगे। सामाजिक स्तर पर उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से उनके विरुद्ध मनगढ़ंत व झूठे आरोप लगाए गए विरोधियों ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने और संस्था के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन अंततः सत्य की ही जीत हुई। यह फैसला केवल उनकी व्यक्तिगत विजय नहीं है, बल्कि यह पारदर्शिता और ईमानदारी की जीत है पूर्व प्रबंधक रमिंदर सिंह (सोनू रेखी) ने गुरु साहिब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा “जब हमारे जीवन की डोर साक्षात गुरु साहिब के पावन हाथों में थी, तब सत्य की जीत पूर्णतः निश्चित थी विरोधियों ने हर स्तर पर साजिशें रचीं, लेकिन गुरु साहिब की कृपा और सत्य की शक्ति के आगे आज असत्य पराजित हो गया है। मैं इस अवसर पर गुरु साहिब का कोटि-कोटि शुक्राना अदा करता हूं इस अवसर पर उपस्थित श्री गुरु सभा, ब्लॉक नंबर-4, गोविंद नगर के पदाधिकारियों ने भी इस निर्णय पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था हमेशा सत्य, ईमानदारी और समाज सेवा के मार्ग पर चलती रही है इस फैसले से सत्य की विजय हुई है और समाज का विश्वास और मजबूत हुआ है उन्होंने संकल्प लिया कि गुरु साहिब की छत्रछाया में शिक्षा, समाज सेवा और धार्मिक कार्यों को आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संचालित किया जाएगा प्रेस वार्ता के दौरान प्रबंधक रमिंदर सिंह (सोनू रेखी) के साथ मुख्य रूप से अजीत सिंह भाटिया (जनरल सेक्रेटरी, भाई बन्नो साहिब), इंदरपाल सिंह (जनरल सेक्रेटरी, श्री गुरु सिंह सभा, गोविंद नगर), हरजीत सिंह, हरपाल सिंह, इंदरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, अवतार सिंह, रिंकू जी, परविंदर सिंह, बलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, डिंपल भैया, बलबीर सिंह एवं इंदर मोहन सिंह सहित संस्था और श्री गुरु सभा से जुड़े अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



