बरेली
नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
498.35 किलो एसिटिक एनहाइड्राइड के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। नशा तस्करों के खिलाफ जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना शाही पुलिस व एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 18.07.2026 की रात ग्राम जुन्हाई बिजली घर के सामने से 04 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त जोगेश उर्फ पिंकू निवासी अमरोहा, अब्दुल वासिद निवासी बदायूं, तेजपाल सिंह व अरुण कुमार निवासी अमरोहा हैं।
अभियुक्तों से 08 केनों में 498.35 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड कीमत करीब 1.30 करोड़, 01 पिकअप, 01 कार, 05 मोबाइल व 1080 रुपये नगद बरामद हुए।
पूछताछ में पता चला इसको नशीला पदार्थ हीरोइन बनने के काम में लेते हैं खेप मेवात हरियाणा से लाकर बदायूं में बेचनी थी। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 241/2026 धारा 8/9A/25A/60 NDPS Actपंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में एसटीएफ टीम, थाना शाही के प्रभारी निरीक्षक व पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


