बरेली

रिद्धिमा में गूंजी बारिश की बूंदों के साथ कथक की धुन  

“द मानसून” में कथक के गुरुओं और विद्यार्थियों का अद्भुत प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार को “द मानसून” कार्यक्रम में बारिश के साथ कथक की धुन गूंजी। कथक विद्यार्थियों गौरा, युतिका, पंखुड़ी, अवनी, प्रनिका, वर्णिका, प्रकृति, वैदेही, गुरनूर, आयत, रित्विका, नित्या जैन, कायरा, विवक्षा, मधुर कुकरेजा, त्रिशिका, गौरीका, क्षमा अग्रवाल, समृद्धि, कारुण्या, तृप्ता वर्मा, अनाया, नितारा, अनिका, गौरवी, अवियाना, मीरा, जोया, अनुभूति, नित्या अग्रवाल, नित्या डिंगरा ने चतुरंग, गौड मल्हार तराना, मेघ मल्हार, बरसे बदरिया, घिरघिर आई बदरिया पर प्रस्तुति दी।
कथक गुरु अंशु शर्मा ने बरसात की धुन पर, जबकि देबज्योति नस्कर व रियाश्री चटर्जी ने “सखी मोही रुनझुन बादल बरसे” पर नृत्य किया। गायन प्रियंका ग्वाल, सात्विक मिश्रा व वादन दीपकांत जौहरी, अमरनाथ, ऋषभ देव पाठक, अनीश मिश्रा, सीमा, पवन भारद्वाज, अनुग्रह सिंह, विशेष सिंह, डेरिक अमन जेम्स ने किया। संचालन डा. अनुज कुमार ने किया।
इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के अध्यक्ष देव मूर्ति जी एवं परिवार के सदस्य आशा मूर्ति जी, आदित्य मूर्ति जी, ऋचा मूर्ति जी, देविशा मूर्ति के साथ उषा गुप्ता, डा. रजनी अग्रवाल, सुभाष मेहरा, डा. एमएस बुटोला, डा. प्रभाकर गुप्ता, डा. मनोज कुमार टांगड़ी, डा. रीता शर्मा मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button