बेतुल

बैतूल मां ताप्ती जन्मोत्सव पर बोरपानी से कोलगांव घाट तक निकली 108 मीटर लंबी चुनरी पदयात्रा

छठे वर्ष आयोजित यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल, घाट पर आरती के बाद हुई प्रसादी

रंगोली से हुआ माता का स्वागत, बाजे-गाजे के साथ गूंजे जयकारे
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। आठनेर विकासखंड के ग्राम बोरपानी में आषाढ़ शुक्ल सप्तमी, सोमवार को मां ताप्ती का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम से ताप्ती घाट (कोलगांव) तक 108 मीटर लंबी चुनरी के साथ भव्य पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और समाज के हर वर्ग के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पदयात्रा शुरू होने से पहले ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के सामने आकर्षक रंगोली बनाकर मां ताप्ती का स्वागत किया। इसके बाद बाजे-गाजे और जयकारों के बीच चुनरी पदयात्रा बोरपानी से ताप्ती घाट (कोलगांव) के लिए रवाना हुई। यात्रा संयोजक श्याम टेकपुरे ने बताया कि चुनरी यात्रा का यह लगातार छठवां वर्ष है और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ रही है।
ताप्ती घाट पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने मां ताप्ती की विधिवत आरती एवं पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में संयोजक श्याम टेकपुरे के साथ याकेश भरतपुरे, गोकुल भरतपुरे, उमेश मालवीय, गोपाल टेकपुरे, उमेश भरतपुरे, डॉ. सी.एल. युवने, आशीष भरतपुरे, धनराज भरतपुरे, मोक्षिका युवने, अक्षरा युवने, श्याम युवने, मंगलू धुर्वे, राजू सलामे, नर्मदी युवने, संजना उइके, अनीता नागले, पार्वती पंडोले, सरिता टेकपुरे, रामकुमार भरतपुरे, अशोक भरतपुरे, बलदेव उइके, गीतेश सिरसाम और सुखदेव उइके सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button