बाराबंकी

भोलानाथ गुप्ता ‘वैश्य रत्न’ से सम्मानित, नई कमेटी ने ली शपथ

बाराबंकी में 2026 नवंबर में होगा दहेज रहित सामूहिक विवाह।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी में श्री कान्यकुब्ज वैश्य समाज की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह श्याम पैलेस में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नेता भोलानाथ गुप्ता को ‘वैश्य रत्न’ से सम्मानित किया गया। समारोह में आगामी 20 और 21 नवंबर 2026 को दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने की भी घोषणा की गई।
शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ नेता भोलानाथ गुप्ता (लखनऊ) ने की। दिलीप गुप्ता एडवोकेट ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
मुख्य समिति में रामानंद गुप्ता को अध्यक्ष, अनिल गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सियाराम गुप्ता को उपाध्यक्ष और सतीश गुप्ता को कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। श्रीनाथ गुप्ता महामंत्री, संजय गुप्ता कोषाध्यक्ष, आर.एन. गुप्ता ऑडिटर तथा राजेंद्र गुप्ता (बड़कन्ने), शिवम गुप्ता और जगदीश गुप्ता मंत्री बनाए गए।
इसी क्रम में नगर कमेटी में चंद्र प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, विनीत गुप्ता महामंत्री और दिलीप गुप्ता मंत्री चुने गए। रितेश गुप्ता और महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता को भी शपथ दिलाई गई।
संस्था के संरक्षक दिलीप गुप्ता ने कहा कि वह जीवनपर्यंत समाज की सेवा करते रहेंगे। श्री कान्यकुब्ज वैश्य समाज बाराबंकी द्वारा पिछले 32 वर्षों से अधिक समय से दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह और होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। अध्यक्ष रामानंद गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों के सहयोग से इस वर्ष भी भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने का संकल्प लिया। भोलानाथ गुप्ता ने संरक्षक दिलीप गुप्ता और अध्यक्ष रामानंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया।
दिलीप गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि संस्था द्वारा आगामी 20 और 21 नवंबर 2026 को दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक कुंज बिहारी गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, ज्योति गुप्ता, फतेह बहादुर गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता, धनीराम गुप्ता, तिलक राम गुप्ता, देशराज गुप्ता, परशुराम गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button