मेरठ

एमआईईटी स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। एमआईईटी पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल्स में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में ग्रुप के सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं स्टाफ एक मंच पर जुटे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के समर्पण, योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित किया गया।

समारोह में चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल और मैनेजर बरखा अग्रवाल मौजूद रहे। मावाना रोड शाखा की प्रधानाचार्य रुपाली सहगल, पल्लवपुरम शाखा की प्रधानाचार्य नवनीत चड्ढा, जागृति विहार शाखा की प्रधानाचार्य सिल्की वर्मा और एमआईईटी किड्स की हेड शालिनी माहेश्वरी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

शिक्षकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। शिक्षकों ने कार्यक्रम का आनंद लेते हुए आपसी सौहार्द और सहभागिता का परिचय दिया।

समारोह ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ एमआईईटी परिवार की एकता, सहयोग और आपसी जुड़ाव को भी प्रदर्शित किया। कार्यक्रम सभी के लिए यादगार रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button