साहेबगंज

तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल

बेहतर इलाज के लिए रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के तालझारी प्रखंड अंतर्गत गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से एक +2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।हरिणकोल स्थित+2उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय,तालझारी में अध्ययनरत छात्र मंगल तुरी,16वर्ष पिता रामदास तुरी निवासी निपनिया वह गुरुवार को करीब12:30बजे विद्यालय से बाटा रोड होते हुए शहीद चौक,तालझारी नाश्ता करने जा रहा था।इसी दौरान बाटा रोड की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।आगे घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी पहुंचाया।कुछ युवकों ने सड़क सुरक्षा योद्धा प्रजापति प्रकाश बाबा को भी सूचना दी।सूचना मिलते ही प्रजापति प्रकाश बाबा अस्पताल पहुंचे और उपचार की व्यवस्था में सहयोग किया।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ.रंजन कुमार की निगरानी में डॉ.पिकूं चौधरी ने छात्र का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि छात्र के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है। बेहतर उपचार के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।स्थानीय लोगों ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक की शीघ्र पहचान कर उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और क्षेत्र में सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button