साहेबगंज

नवनियुक्त डीईओ नयन कुमार का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय साहिबगंज में गुरुवार को32वें जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार का शिक्षक संघ के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ,जिला साहिबगंज के सचिव लॉउस हांसदा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।इस दौरान संघ के अध्यक्ष मो.गोलाम जिलानी,राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुरलीधर रजक और कोषाध्यक्ष भोला पासवान ने डीईओ नयन कुमार को फूलमाला,शॉल, डायरी-पेन और गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया।वही स्वागत समारोह में मो.मोबस्सर हुसैन,सोनेलाल मंडल,इनोसेंट हांसदा,वीरेंद्र कुमार,आशीष कुमार, मीरा कुमारी,पूनम कुमारी,जजवाड़े विनय कुमार,बमबम राज,दीपक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।वही नवनियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों के सहयोग से जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button