
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के नवादा चौराहे पर शुक्रुवर सुबह हुए सड़क हादसे में मजदूर दंपती की मौत हो गई। वहीं उनकी पांच वर्षीय नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि फरह थाना क्षेत्र के गांव बेरी निवासी मूलचंद अपनी पत्नी मंजू और पांच वर्षीय नातिन के साथ रोड पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात को सुचारू कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बच्ची को निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



