मथुरा

गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा पर नहीं मिलेगी शराब, 24 घंटे बंद रहंगे ठेका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन के विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने आबकारी दुकानों को 24 घंटे तक पूर्णत : बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, संबंधित क्षेत्र की सभी देशी मदिरा, कम्पोजिट, भांग की दुकानें तथा गोवर्धन स्थित मॉडल शॉप 28 जुलाई की शाम पांच बजे से 29 जुलाई की शाम पांच बजे तक बंद रहेंगी। आदेश के तहत देशी मदिरा की गोवर्धन नं.-1, गोवर्धन डीग रोड, सकीतरा एवं राधाकुंड तिराहा स्थित दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा कंपोजिट दुकानों में सकीतरा, गोवर्धन डीग रोड, राधाकुंड तिराहा तथा सौंख रोड गोवर्धन की दुकानें भी बंद रहेंगी। भांग की दुकानों में सकीतरा, जतीपुरा, सौंख रोड गोवर्धन और राधाकुंड स्थित दुकानों को भी निर्धारित अवधि तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं गोवर्धन स्थित मॉडल शॉप भी बंद रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी अनुज्ञापियों (लाइसेंसधारकों) को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि बंदी की अवधि के लिए किसी भी लाइसेंसधारक को किसी प्रकार का प्रतिकर अथवा मुआवजा देय नहीं होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button