शामली
थानाभवन: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
शामली। थाना थानाभवन पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इंकार करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कासिम पुत्र जावेद निवासी ग्राम रियावली नगला, थाना रतनपुरी (मुजफ्फरनगर) है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।