खैरथल

छात्रों के सम्मान में जिला कांग्रेस का मशाल जुलूस

‘मोदी सत्ता छोड़ो, बच्चो पर अत्याचार नहीं सहयेगा हिंदुस्तान के नारों से गूंजा अंबेडकर चौक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा के तत्वावधान में शनिवार शाम छात्रों और युवाओं के सम्मान में नीट पेपर लीक मामले को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस शाम 6 बजे शनि मंदिर रेलवे फाटक से शुरू होकर अंबेडकर चौक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में मशालें लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तथा “नरेंद्र मोदी सत्ता छोड़ो” और बच्चो पर अत्याचार नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारों से माहौल गूंज उठा।

अंबेडकर चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश का युवा लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट जैसी महत्वपूर्ण भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। सरकार युवाओं के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है और उनके सपनों को कुचलने का काम कर रही है।
बलराम यादव ने कहा कि देश और प्रदेश का युवा अब सब कुछ देख रहा है तथा आने वाले चुनावों में इस सरकार को जवाब देने के लिए तैयार बैठा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती रहेगी।
उन्होंने बताया कि मशाल जुलूस का उद्देश्य केवल नीट पेपर लीक मामले का विरोध करना ही नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं से जुड़े सभी मुद्दों को मजबूती से उठाना भी है।
नगर परिषद नेता विपक्ष रहे विक्की चौधरी ने कहा देश मे शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग और बेहुदियों के लिए जुम्मेवार अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। नौकरी से बाहर किया जाना चाहिए। हम पुलिसियां दमन की निन्दा करते है
 मशाल जुलूस में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, ब्लॉक और मंडल कांग्रेस पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, सरपंच, पार्षद तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने छात्रों के भविष्य की सुरक्षा तथा निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को बुलंद आवाज में उठाया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलराम यादव, इमरान खान, विक्की चौधरी, जसंवत यादव,जय हेडाऊ, संदीप पाटिल ,पंकज रोघा,फतेह मोहम्मद, मुकेश सैनी वकील, अनील रोहिल्ला, दौलत नागर,संजय गूर्जर, अर्जुन ठाकुर,मुकेश सैनी,रणसिंह नेहरा, रामचंद्र कामरेड, हीरालाल पीटीआई ,पार्षद राहुल, मनोज बुराडिया, राजेंदर चौधरी, गोलू पंडित सहित बड़ी संख्या मे छात्रों,युवाओं ने भाग लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button