बरेली

आईएफटीपी में पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                     
बरेली। इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट (आईएफटीपी) में शनिवार को पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित हुआ। आईएफटीपी बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों के अनुरूप युवाओं को 3 माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार करता है।
निदेशक मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित कर उन्हें जॉब-रेडी बनाता है। उपनिदेशक मुनीश राजपूत ने कहा कि आईएफटीपी उद्योग की जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों में आवश्यक कौशल विकसित करता है।
सम्मेलन में आईएफटीपी के माध्यम से विभिन्न बैंकों में कार्यरत 20 से अधिक पूर्व विद्यार्थी शामिल हुए। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और करियर निर्माण में संस्थान की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में गौरव त्रिपाठी, अनुज, शिवम, गौरव, दिव्यांशु, दीप्ति, काजल सहित पूर्व छात्र उपस्थित रहे। गौरव नागपाल का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button