संभल

सम्भल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस।

2 यात्रियों की मौत और 20 से अधिक घायल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सम्भल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। बहराइच से पंजाब के जालंधर जा रही एक तेज रफ्तार निजी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, और पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 150 यात्री सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। घायल यात्री बस के अंदर फंसे हुए मदद की गुहार लगाते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को तत्काल बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की निगरानी संभाली।वहीं एएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और अधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक को झपकी आने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हालांकि पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button