संभल

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की एक बैठक परिषद के प्रशासनिक कार्यालय में सम्पन्न हुई।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

संभल। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की एक बैठक परिषद के प्रशासनिक कार्यालय हल्लू सराय,चामुण्डा कालोनी में सम्पन्न हुई, जिसमें परिषद द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी।बैठक में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मिश्र ने कहा कि देश विरोधी ताकतें भ्रष्टाचार की समस्या को समाप्त करने में बाधक हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहाँ भ्रष्टाचार की समस्या होना एक अभिशाप है। परिषद भ्रष्टाचार की समस्या को समाप्त करने के लिए पिछले तीस वर्षों से संघर्ष कर रही है।भ्रष्टाचार की समस्या से भारत का प्रत्येक नागरिक जूझ रहा है, जिसमें प्रशासनिक भ्रष्टाचार के साथ-साथ राजनीतिक भ्रष्टाचार भी शामिल है। राजनेता वोट बैंक की खातिर भ्रष्टाचार की समस्या को समाप्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए तथा इस पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए परिषद की मुख्य मांगें हैं, कि सभी प्रशासनिक अधिकारियों,कर्मचारियों तथा राजनीतिज्ञों की चल व अचल संपत्ति की सतत जांच होनी चाहिए तथा अवैध संपत्ति को जप्त कर राष्ट्रीय कोष में जमा करनी चाहिए।मिश्रा ने कहा कि संभल नगर पालिका के साथ पूरे उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा जो भवन कर जल कर में वृद्धि की गई इसका मानक प्रदर्शित नहीं किया गया न कोई ठोस नियम नहीं बनाए गए हैं । जनता पर टैक्स में वृद्धि करने में कर्मचारीयों व अधिकारियों ने मनमानी की है वृद्धि पर कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में प्रदेश व केंद्र सरकार को परिषद द्वारा ज्ञापन भी भेजा गया। मिश्रा ने कहा आगामी मंगलवार 28 जुलाई को परिषद की समीक्षा बैठक सिविल लाइंस शहनाई मंडप मुरादाबाद में होगी। जिसने भ्रष्टाचार को समाप्त करने तथा विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के पद अधिकारी उपस्थित रहेंगे । बैठक उपरांत ग्राहकर ।जलकर मैं कई गुना वृद्धि के संबंध में एक शापन कमिश्नर मुरादाबाद को दिया जाएगा। बैठक में रवि गुलाटी एड॰, अमित सक्सेना एड॰,सानेंद्र एड॰ , राज कुमार गौतम एड॰ शाहिद हुसैन ,डी॰पी॰ शर्मा ,जितेंद्र मिश्रा, राकेश वाषणेय, सतीश शर्मा,डा॰ आसिफ खान ,मो॰ अली, हाशिम अली,अंकुर गोयल, ओम प्रकाश ठाकुर , शाहनवाज संभाली,अमित गौतम,ज्ञान प्रकाश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button