खैरथल
एस पी का एक्शन, साइबर ठगी के मामले की शिकायत पर थानाधिकारी लाइन हाजिर, 2 कांस्टेबल सस्पेंड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में साइबर ठगी से जुड़े मामलों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।एसपी ने तत्काल प्रभाव से किशनगढ़बास थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा को लाइन हाजिर कर दिया है. इसके साथ ही थाने में तैनात दो कांस्टेबलों को निलंबित किया गया है, जबकि दो एएसआई का तबादला मुख्यालय भिवाड़ी कर दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि किशनगढ़बास थाने में तैनात कांस्टेबल धन सिंह और कांस्टेबल घनश्याम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं एएसआई सद्दीक खान और एएसआई कृष्ण यादव का मुख्यालय भिवाड़ी किया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही आरपीएस अधिकारी नेहा मीणा को किशनगढ़बास थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।नेहा मीणा इससे पहले भी प्रोबेशनर आरपीएस अधिकारी के रूप में इसी थाने में पदस्थ थीं।

