हजारीबाग

एसपी अमन कुमार ने बीते रात कोयला ट्रांसपोर्टिंग वाहनों पर हुई गोलीबारी की घटनास्थल का किया निरीक्षण।

चिन्हित कर अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा एसपी हज़ारीबाग़।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ बड़कागांव 13  माइल के उपर  घाटी  पुल के पास एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना से कोयला ट्रांसपोर्टिंग करने वाली दो हाईवा गाड़ियों पर बीते रात  अपराधियों ने गोलीबारी की घटना कर  गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से पर्चा छोड़ कर  घटनास्थल से फरार होने एंव  प्रिंस खान के नाम से घटना के बारे में बताते हुए एक ऑडियो भी वायरल है  जिसको लेकर हजारीबाग एसपी अमन कुमार घटनास्थल पहुंचकर निरिक्षण किया और घटना के बारे में बताते हुए कहा कि तीन अपराधी पैदल या तो दूर में ही मोटरसाइकिल को छोड़कर घटनास्थल पहुंचने और भय फैलाने के लिए छोटा हथियार से घटना को अंजाम देने की बात कही वहीं वायरल ऑडियो के विषय में कहा कि दो हाईवा गाडी पर सात आठ रांउड गोलीबारी किया गया है जिसमें  से पांच खोखे बरामद किए गए वहीं प्रिंस खान के नाम से दो पर्चा भी छोड़ा गया हाईवा को जब्त कर लिया गया है वहीं अपराधियों को  चिन्हित कर जल्द पकड़ने की बात कही। वहीं बताते चलें  कि हजारीबाग जिले या कहें बड़कागांव क्षेत्र  में प्रिंस खान द्वारा यह गोलीबारी की पहली  घटना है और इस घटना से  अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है जिससे पुलिस के लिए चुनौती बढ़ गई वहीं आम लोगों में दहशत का माहौल है वहीं बड़कागांव- केरेडारी क्षेत्र में कोयला खनन कंपनियों एंव ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों के आने से अलग अलग गैंग के लोग क्षेत्र में सक्रिय हो रहे और अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे सुत्र बताते हैं कि  सभी लेवी व अवैध वसूली एंव क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने को लेकर ऐसी अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। घटनास्थल के निरिक्षण के क्रम में एसपी अमन कुमार,ए एसपी अमित कुमार, बड़कागांव एसडीपीओ अमित आंनद, इंस्पेक्टर शाहिद रजा, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, डाड़ीकला ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू,एस आई राकेश खवास अभिषेक प्रसाद सहित सशस्त्र बल व ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के अधिकारीयों व कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button