सिंगरौली

प्रधानमंत्री के “मन की बात” में सीधी में 15 सौ तालाब बनाने का झूठा दावा- अजय सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली- पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सीधी जिले में लगभग 15 सौ तालाब बनाने के दावे को पूरी तरह हवा-हवाई और हकीकत से परे बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में एक साथ 15 सौ खेत तालाबों का निर्माण होना बड़ी बात है, लेकिन यदि वास्तव में धरातल पर इतने तालाब बने होते तो सीधी की जनता को कहीं न कहीं दिखाई जरुर देते।
सिंह ने मांग की है कि ‘मन की बात’ में प्रचारित किए गए इन सभी 1500 तालाबों की वास्तविक स्थिति, संबंधित ग्राम पंचायत का नाम, उनके निर्माण की तिथि और कुल निर्माण लागत से जुड़े सभी आंकड़े तुरंत सार्वजनिक किए जाएं। जानकारी सार्वजनिक होने से सीधी जिले के ग्रामवासी खुद मौके पर जाकर इन तालाबों के अस्तित्व की सच्चाई देख सकेंगे और सरकार के दावों की असलियत सामने आ सकेगी।
उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर ऐसी कोई बड़ी उपलब्धि नजर नहीं आ रही है| जिससे अंदेशा होता है कि केवल कागजों पर ही तालाबों की स्वीकृतियां जारी कर दी गईं हैं| बिना कोई वास्तविक निर्माण कार्य किए ही कागजी रिपोर्ट लगाकर पूरा भुगतान हड़प लिया गया है। इस पूरे मामले में भारी भ्रष्टाचार होने की आशंका है।
अजय सिंह ने कहा जनता के सामने सच लाने के लिए इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाना बेहद जरूरी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button