बरेली

यूपी-उत्तराखंड जोन के सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य बने जीआरएम के रणवीर सिंह रावत 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। गुलाब राय मांटेसरी स्कूल (जीआरएम) सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल रोड शाखा के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड जोन के लिए प्रतिष्ठित “एसओएफ बेस्ट जोनल प्रिंसिपल अवॉर्ड 2025-26” से सम्मानित किया गया है।
साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा दिए गए इस सम्मान में उन्हें ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र और 10 हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विद्यालय ने गत शैक्षणिक सत्र में SOF द्वारा आयोजित विभिन्न विषयों की ओलंपियाड परीक्षाओं में उल्लेखनीय भागीदारी की। जीआरएम के कुल 812 विद्यार्थियों ने विभिन्न ओलंपियाड में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी आधार पर प्रधानाचार्य रावत के नेतृत्व और शैक्षणिक योगदान को यह सम्मान मिला।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली एवं निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्कृति, विद्यार्थियों की प्रतिभा और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का भी सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां अर्जित करता रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button