स्कूल शिक्षिका पर लगाया मासूम छात्र का दांत तोड़ने का आरोप।
शहर के देहली दरवाजा स्थित सेंट जिलानी स्कूल की घटना।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
संभल। जनपद संभल के थाना हयातनगर उपनगरी सरायतरीन मोहल्ला पीला खदाना निवासी मोहम्मद इकरार, का 7 वर्षीय पुत्र तैमूर शहर के देहली दरवाजा स्थित सेंट जिलानी अरेबिक स्कूल कक्षा एक का छात्र है आज स्कूल टाइम में पढ़ाई के दौरान अंग्रेजी टीचर द्वारा मासूम छात्र, को पीटकर दांत तोड़ने का आरोप लगाते हुए छात्र के पिता इकरार, पुत्र मो0 अनवार, जो काम के सिलसिले में गुजरात है। उन्होंने बताया कि उनके पास तैमूर, का स्कूल से फोन आया, कि मेरे पेट मे दर्द से स्कूल से ले जाइये जिसपर उन्होंने छात्र के चाचा तस्सवुर पुत्र मो0 अनवर, व उसके मामा अब्दुल माजिद, पुत्र शाहिद, को स्कूल भेजा जहां तैमूर के मुंह से खून निकल रहा चाचा व मामा द्वारा जानकारी करने पर छात्र ने कहाकि उसको इंग्लिश टीचर ने मार कर दांत तोड़ दिया और घर जाकर बताने पर ओर पिटाई करने को बोला है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्कूल प्रशासन को दी लेकिन उन्होंने सीसीटीवी चैक कराने की बात कर उन्हें टाल दिया। छात्र को पीटकर दांत तोड़ देने से परिजनों में रोष प्रकट है, ओर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।



