साहेबगंज
उधवा से हजारों कार्यकर्ता गुरुजी की प्रतिमा अनावरण में होंगे शामिल,मो.मारूफ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
साहिबगंज जिला के उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड स्तरीय कमेटी की बैठक प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला युवा सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू शामिल हुए।बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी4अगस्त को साहिबगंज में आयोजित होने वाले ढिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।युवा जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो.मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि जिला स्तरीय बैठक में केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा का सफल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।बैठक में कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर एवं प्रखंड स्तर से कार्यक्रम स्थल तक लाने और कार्यक्रम को सफल बनाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि उधवा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर राजमहल विधायक मो.ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा के नेतृत्व में कार्यक्रम में भाग लेंगे।मो.मारूफ ने कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मान-सम्मान के साथ समाज में स्थापित हैं,यह गुरुजी की देन है।प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हम सभी को एकत्रित होना जरूरी है।वही मौके पर प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल,कोषाध्यक्ष अब्दुल शेख,केंद्रीय समिति सदस्य एखलाखुर रहमान,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम,जिला संगठन सह सचिव काजू मल्लिक,जिप सदस्य रानी हांसदा,संजय मंडल उर्फ बच्चू,भैय्या किस्कू,साबिना आसमिन,जहांगीर अली,हफीजुर रहमान,हारून रशीद,आलमगीर बादल,वहीदुल इस्लाम,सुखरूद्दीन शेख,यासिन शेख,अनवारूल हक, टिपू सुल्तान,वर्णवास सोरेन,जैनुल आबेदीन,नाईम शेख,आलम शेख, चंद्रराय सोरेन,सकल हेंब्रम, कलीमुद्दीन शेख सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



