मथुरा

गोवर्धन में दरोगा की पिटाई

दो युवकों ने फाड़ दी वर्दी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक दरोगा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान किया है। फिरोजाबाद में तैनात एसआई रामप्रकाश की ड्यूटी मेले के दौरान गोवर्धन की भीमनगर पुलिस चौकी-2 पर लगाई गई थी। परिक्रमा मार्ग पर डीजे के पास कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली। सूचना पर एसआई रामप्रकाश मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान फतोही निवासी शेरदास और राजस्थान के गांव सिनसनी निवासी हरेंद्र सिंह ने एसआई के साथ अभद्रता की। आरोप है कि दोनों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी। घटना में दरोगा के दाहिने कंधे और कान में चोट आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button