भरत पुर

अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी बैठक

हरियाजी तीज महोत्सव का होगा आयोजन,जिम खोलने का लिया प्रस्ताव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – स्थानीय अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन कल देर सांय कस्बे के सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन में अध्यक्ष विजय गुप्ता अचार वाले की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किए जाने एवं अग्रवाल समाज भवन में जिम खोले जाने का निर्णय लिया गया।
स्थानीय अग्रवाल समाज के मंत्री प्रमाेद सिंघल व कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की कार्यकारिणी बैठक का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवन के साथ किया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंघल एवं कार्यकारिणी सदस्य मोनू सिंघल अचार वाले, नवीन मित्तल, अनिल सिंघल, सतीशचंद ने अपने अपने विचार रखे और सर्वसम्मति से महिला समिति अध्यक्ष मधु मित्तल व उपाध्यक्ष नीतू गोयल के प्रस्ताव पर आगामी 16 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव आयोजित करने और युवा मंत्री विवेक गर्ग पार्षद के प्रस्ताव पर युवाओं के लिए अग्रवाल समाज भवन पर व्यायामशाला खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्वतंत्रता दिवस व सांस्कृतिक सप्ताह के आयोजन पर भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन मनीष मित्तल ने किया तथा उपाध्यक्ष अंशु मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में धर्मेन्द्र मित्तल, रघुपत गुप्ता, चंद्रप्रकाश आर्य, प्रदीप मित्तल, बृजेश जिंदल, रोहित सिंघल, कविता मित्तल, सीमा गोयल, पवन अग्रवाल, नरेश, कपिल, राजेश, कृष्ण कुमार, महेश, राहुल, योगेश, अनुज, राजकुमार, गौरव, नीरज, सत्येन्द्र, आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button