बरेली
श्री रामायण मंदिर में दीप प्रज्वलित कर तुलसी जयंती समारोह हुआ प्रारंभ
19 अगस्त तक चलेंगे राम कथा, संकीर्तन और भजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । श्री रामायण मंदिर माधव बाड़ी में तुलसी जयंती महोत्सव का शुभारंभ पूज्य गुरुदेव ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम दिन सात्विक संकीर्तन मंडल एवं रामायण मंडल ने सुंदरकांड का सामूहिक पाठ व हरि नाम संकीर्तन किया।
कुक्की अरोड़ा, हार्दिक अरोड़ा, निष्काम पांडे, सिद्धांत श्रोत्रिय, राम पांडे, बरखा अरोड़ा, उत्कर्ष अरोड़ा ने “सिया राम की गली में…”, “वीर हनुमाना”, “राम राम जय राजा राम” जैसे भजन गाकर भक्तों को भाव विभोर किया।
सचिव नवीन अरोड़ा ने बताया कि समारोह 4 अगस्त से 19 अगस्त तक चलेगा। 5 अगस्त हरि नाम संकीर्तन, 6 अगस्त झूलन महोत्सव, 7 अगस्त सुंदरकांड, 8 अगस्त दिव्य कलश यात्रा। 8 से 16 अगस्त तक शाम 6:30 बजे पूज्य धन्वन्तरि दास जी महाराज की राम कथा होगी। 17-18 अगस्त हरि नाम वर्षा व संकीर्तन। 19 अगस्त प्रातः 6 बजे से जयंती महोत्सव व दोपहर में गुरु प्रसादी भंडारा होगा।



