बरेली

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ राजस्व निरीक्षक

भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम की बड़ी कार्रवाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली/पीलीभीत । भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने बीसलपुर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक हरिज्ञान सिंह पुत्र स्व0 मेवाराम, निवासी अमलोनीपुर थाना भुता हाल मो0 महेन्द्र नगर थाना बारादरी बरेली, को 10,000/- रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक  प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में ट्रैप टीम ने शिकायतकर्ता  रिंकू गंगवार पुत्र स्व0 देवेन्द्रन प्रसाद, निवासी मो0 हबीबुल्ला खां शुमाली थाना बीसलपुर पीलीभीत की शिकायत पर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि राजस्व निरीक्षक ने उसकी जमीन की तुड़बन्दी करने और आख्य देने के नाम पर 10,000 रुपये मांगे थे।
दिनांक 04.08.2026 को समय 15:10 बजे ईदगाह चौराहा बीसलपुर में आरोपी हरिज्ञान सिंह को उत्कोच की रकम लेते हुए पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सुनाढ़ी जनपद पीलीभीत में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मण्डल ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी पीड़ित व्यक्ति रिश्वत मांगे तो पुलिस उपाधीक्षक 9454405475 एवं प्रभारी निरीक्षक 9454401653 पर सम्पर्क करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button