बरेली
बरेली जंक्शन पर विधायक से अभद्र व्यवहार का आरोप
बीजेपी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने डीआरएम मुरादाबाद को भेजी लिखित शिकायत
सीएमआई को अभद्र व्यवहार के लिए पद से हटाने की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बिथरी चैनपुर के बीजेपी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बरेली जंक्शन पर एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन के दौरान रेलवे के सीएमआई इमरान पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। विधायक ने इस संबंध में डीआरएम मुरादाबाद को लिखित शिकायत भेजी है।
विधायक ने शिकायती पत्र में कहा कि 23 जुलाई को नवनिर्मित फूड रेस्टोरेंट के उद्घाटन में वह परिवार सहित शामिल हुए थे। आरोप है कि सीएमआई इमरान ने उनके और परिजनों के साथ अशोभनीय व्यवहार किया, जिससे उन्हें आघात पहुंचा और रेलवे की गरिमा प्रभावित हुई।
डॉ. शर्मा ने मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच और सीएमआई इमरान के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। रेलवे प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। जांच के बाद आगे कार्रवाई तय होगी।



