हापुड़

मानकों का उल्लंघन करने वाले डीजे के वाहनों पर हापुड पुलिस की कार्यवाही

इंची टेप लेकर घूमते दिखे पुलिसकर्मी , इंची टेप से डीजे वाहनों की ऊंचाई नापकर की जा रही है कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड (यूपी )- हापुड़ में कांवड़ यात्रा को लेकर हापुड पुलिस का डीजे संचालकों पर कड़ा एक्शन । हापुड देहात थाना क्षेत्र में कांवड़ लेकर चल रहे डीजे संचालकों को लेकर चलाया चेकिंग अभियान,हाथ में इंची टेप लेकर डीजे बॉक्स की ऊंचाई-चौड़ाई नापते दिखे हापुड पुलिस के पुलिसकर्मी । तय मानक से बड़े डीजे वाहनों की करी जा रही चेकिंग और मानकों के खिलाफ चलने वाले बड़े डीजे के वाहनों पर पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है । हापुर पलिस द्वारा बड़े डीजे की हाइट को कम कराया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा में नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब यूपी में की खैर नहीं है , पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही कर रही है ।।

कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हापुड़ पुलिस ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। हापुड़ जनपद के सभी कांवड़ क्षेत्रों विशेषकर हापुड देहात थाना क्षेत्र में कांवड़ लेकर जा रहे डीजे संचालकों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।पुलिसकर्मियों को हाथ में इंची टेप लिए देखा जा सकता है । वे डीजे बॉक्स की ऊंचाई और चौड़ाई नाप रहे हैं। तय मानकों से बड़े डीजे वाहनों की सख्त जांच हो रही है । नियमों के खिलाफ चलने वाले बड़े डीजे वाहनों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। कई जगहों पर बड़े डीजे की ऊंचाई कम करवाई जा रही है ताकि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो एवं किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो पाए ।

हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि , कांवड़ यात्रा में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शोर, ओवरसाइज़ वाहन या अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा रही है। कांवड़ियों से अपील है कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें और यात्रा को सुचारू बनाएं और पुलिस का सहयोग करें ।

यूपी में इस साल कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस दोनों सतर्क हैं। पूरे प्रदेश में समान दिशानिर्देश लागू किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सार्वजनिक व्यवस्था भी बनी रहे।हापुड़ में चल रहे इस अभियान से साफ है कि पुलिस नियमों के पालन पर कोई समझौता नहीं करने वाली है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button