हापुड़
कावड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी कविता मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से बाइक एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड । सावन माह में जनपद में संचालित कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कविता मीना ने बाइक एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी कविता मीणा ने कहा कि “कावड़ियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ के कारण बड़ी एंबुलेंस के देरी से पहुंचने की स्थिति में बाइक एंबुलेंस जीवनरक्षक साबित होगी।”



