मथुरा
कोसीकलां के घर में घुस महिला से मारपीट, तीन लोग गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। कोसीकलां में भूमि विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य भाग गये। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आधा दर्जन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोसीकलां के मोहल्ला राठौर नगर निवासी निशा ने थाना कोसीकलां में शिकायती पत्र दिया। इसके माध्यम से अवगत कराया कि शुक्रवार शाम वह घर में अकेली थीं। तभी गांव गिडोह निवासी आविद, जाविद, मोहित, रवि, कृष्ण आदि जमीनी विवाद को लेकर उसके घर में घुस आये और गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर नामजदों ने पीड़िता के साथ मारपीटकर घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भागने लगे। इसदौरान पीछा कर पुलिस ने तीन लोगो को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपी कृष्ण, मोहित, रवि को गिरफ्तार कर चालान किया है।



