साहेबगंज
किसान भाइयों-बहनों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
31अगस्त 2026 तक कराए धान और भदई मक्का फसल का बीमा मात्र 1 रुपए में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
साहिबगंज बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाB-PMFBYके तहत खरीफ वर्ष2026-27में आच्छादित धान एवं भदई मक्का फसलों का फसल बीमा कराया जाना है।किसानों से अपील है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी फसल का बीमा कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें,आवेदन की अंतिम तिथि31अगस्त2026 तक है।किसान फसल बीमा हेतु CSCकेंद्र,बैंक अथवा स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। https://pmfby.gov.in,महत्वपूर् ण किसानों को कोई प्रीमियम शुल्क देय नहीं है,केवल1₹आवेदन शुल्क देय है।फसल बीमा के लिए आवश्यक दस्तावेज
में किसान का आधार कार्ड,बैंक पासबुक की छायाप्रति,भूमि स्वामित्व संबंधी प्रमाण पत्र एवं वंशावली,बटाई प्रमाण पत्र बटाईदार किसान होने की स्थिति में नोटरीकृत प्रमाण पत्र,फसल बुआई का स्व-सत्यापित प्रमाण पत्र,मोबाइल नंबर शामिल है।वही सभी किसानो से अपील है कि वो निर्धारित अंतिम तिथि31अगस्त 2026तक अपनी अधिसूचित फसल का बीमा अवश्य कराएं,जिससे अधिक से अधिक किसानों को बीमा का लाभ मिल सके।



